{"_id":"5bf062eabdec2269a7717613","slug":"101542480618-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत में बिगड़ गई बात, तो पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बातचीत में बिगड़ गई बात, तो पति ने दिया तीन तलाक
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पति से अनबन के बाद तीन साल से मायके में रह रही विवाहिता को पूर्व में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सुलह के बहाने बुलाकर मारपीट की गई। बात बिगड़ने के बाद तीन तलाक देने और फायरिंग कर धमकाने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव निवासी साजदा बेगम ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। दहेज में एक लाख नकद और बाइक की मांग पूरी न करने पर पति व अन्य ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी थी। जिसको लेकर एक मुकदमा जहानाबाद थाने में तीन साल पहले दर्ज कराया गया था। जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद से पीड़िता मायके में रह रही है। 15 नवंबर को पति ने उसको पीलीभीत सुलह के लिए बुलाया। समझौते की बातचीत चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान पति ने मारपीट की। इसके बाद सास के कहने पर तीन तलाक दे दिया। इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।