फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में परिजनों पर होगी एफआईआर

दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में परिजनों पर होगी एफआईआर

Thu, 12 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में परिजनों पर होगी एफआईआर
दुष्कर्म पीड़ित की मौत मामले में परिजनों पर ही होगी एफआईआर
विज्ञापन

क्रासर
जमानत पर छूटे आरोपी ने न्यायालय में लगाई गुहार
क्रासर
कोर्ट ने बरखेड़ा पुलिस को दिए रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र की निवासी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मौत के डेढ़ माह बाद जेल से छूटकर आए आरोपी ने किशोरी के परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगा दिया है। कोर्ट ने मामले में बरखेड़ा पुलिस ने किशोरी की मां समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए हैं।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र की निवासी एक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की 21 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने पर ऑनरकिलिंग को लेकर काफी शोर मचा था। हालांकि पुलिस की जांच में ये बात सही नहीं निकली। अब डेढ़ माह बाद इस मामले में नया मोड़ आया है। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद कस्बा बरखेड़ा निवासी महेंद्र ने जमानत पर छूटने के बाद परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। इसमें उसने किशोरी द्वारा उसके पक्ष में दिए गए बयान और इसके बाद से परिजनों द्वारा किशोरी को परेशान करने की बात कही है। कोर्ट ने बरखेड़ा पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed