{"_id":"5ad20bb64f1c1b9b098b487d","slug":"101523714998-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर खंगाल डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर खंगाल डाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। एक बार फिर चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के बंद मकान को निशाना बनाया है। घर के मेन दरवाजे को लोहे की रॉड से टेढ़ा कर घर में घुसे चोर हजारों की नगदी सहित तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल शेर मोहम्मद निवासी मो. नईम कारचोबी का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर नईम परिवार के साथ अपने निजी रिश्तेदार के घर अमरिया के दलेलगंज शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच आधी रात चोरों ने मकान में नकब लगा दी। घर के मेन गेट का दरवाजा लोहे की रॉड से टेढ़ा कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरों के दरवाजे पर लगे ताले तोड़ अलमारी में रखी 70 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, चेन सहित करीब छह तोला सोने चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने दूसरे कमरे में रखा बैट्रा व एलईडी भी चोरी कर ली है। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर नईम को चोरी की घटना का पता चला तो कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जांच पड़ताल के बाद नईम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नईम के अनुसार लगभग तीन लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन