{"_id":"5a04a8c04f1c1b9f678ba3f4","slug":"101510254784-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत से फरार कैदी को पुलिस ने रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत से फरार कैदी को पुलिस ने रिमांड पर लिया
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने गत ढाई माह पहले बागपत से उपचार कराने के बाद वापस पुलिस कस्टडी में अब्दुलपुर जिला जेल ले जाते समय फरार हुए कैदी को मेरठ जेल से रिमांड पर लाकर पूछताछ शुरू करने के साथ ही हथकड़ी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए।
पुलिस के अनुसार पच्चीस अगस्त को बागपत से अब्दुलपुर जेल में बंद कैदी रिजवान निवासी जानी जिला मेरठ पुलिस कस्टडी से उस समय फरार हो गया था। जब पुलिस उसे उपचार कराकर वापस अब्दुलपुर जेल में लेकर लौट रही थी। पच्चीस अगस्त को फरार कैदी रिजवान ने मेरठ न्यायालय में समर्पण कर दिया था। जिस पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पांच हजार के फरार आरोप रिजवान को थाना पुलिस मेरठ न्यायालय से रिमांड स्वीकृत कराने के बाद शाम को खेकड़ा थाने में ले आई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया रिमांड पर लाने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरारी के दौरान हथकड़ी लेकर भागने के चलते हथकड़ी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।