{"_id":"5989a6584f1c1b08768b4841","slug":"101502193240-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक चोटी कटवा का शोर, फिर कट गईं आठ चोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से देहात तक चोटी कटवा का शोर, फिर कट गईं आठ चोटी
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जनपद में चोटी काटे जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चार दिन पहले अफवाहों के साथ शुरू हुए सिलसिले में दिनोदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में फिर आठ महिलाओं की चोटी कट गई। जिससे महिलाओं में दहशत और बढ़ गई है।
पहली वारदात जहानाबाद के अमखेड़ा गांव से सामने आई। यहां के निवासी शमशाद हुसैन अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री सोनम से हुई। सोमवार देर शाम शीशे के सामने खड़े होकर बाल बना रही थी। इस बीच उसके बाल खिंचने पर चीख निकली। जिसको सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। यहां देखा तो सोनम की चोटी कटी पड़ी मिली। इसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उधर सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी लोकेश वर्मा की बेटी शन्नों की भी चोटी कट गई। परिवारीजनों के अनुसार वह परिवारीजनों संग कमरे में सो रही थी। सुबह चार बजे पिता लोकेश जानवरों को चारा डालने के लिए उठे। इस बीच उन्होंने बेटी की कटी हुई चोटी को देखा तो चीख पुकार मच गई। बेटी से इसको लेकर पूछा, लेकिन पीड़िता कुछ भी नहीं बता सकी। बरखेड़ा के गोपी कॉलोनी में 55 वर्षीय हरदेई पत्नी चिम्मनलाल की चोटी काट ली गई। बेटे सुरेश ने बताया कि उनकी मां और पिता आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। रात साढ़े 11 बजे महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। यहां महिला बेहोशी की हालत में मिली और उसकी चोटी कटी हुई थी। परिवारीजनों ने आनन-फानन में महिला को सीएचसी भर्ती कराया। जहां दो घटे इलाज के बाद उसको वापस घर ले गए। हालांकि बाद में दोबारा हालत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी बरखेड़ा भर्ती करा दिया है। जहानाबाद के अमरगंज निवासी गुलफशां पुत्री पप्पू मंगलवार सुबह घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच उसकी अचानक चोटी कट गई। उधर अमरिया के बल्लिया गांव में भी महिला की चोटी काटे जाने की सूचना को लेकर दहशत का माहौल है।
000
बीसलपुर में दो की कटी चोटी
बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुबे निवासी अतुल की पत्नी गोमती शर्मा मंगलवार दोपहर को घर का काम कर रही थी। इस बीच अचानक उनकी चोटी कट गई। चीखने के बाद महिला बेेहोश हो गई। इस पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और गोमती को सीएचसी र्भी कराया। इसका पता लगने के बाद आसपास के इलाके की महिलाओं में इसकी दहशत बढ़ गई। लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। उधर पुरैनी गांव में हुलासीराम की पुत्री बरखा सोमवार रात को परिवारीजनों संग घर पर सो रही थी। इस बीच उसके चीखने की आवाज सुनकर लोग मौके पर गए। जहां उसकी चोटी कटी मिली।
विज्ञापन
000
सेहरामऊ क्षेत्र में भी कटी चोटी
पूरनपुर। इधर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में भी चोटी काटे जाने की वारदात से हड़कंप मचा रहा। गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी 42 वर्षीय ऊषा देवी सोमवार देर शाम घर के बाहर बनी पशुशाला में धुआं कर रही थी। उनके बच्चे छत पर खेल रहे थे। इस बीच उसकी चोटी कट गई। जिसके बाद महिला चीखने के बाद बेहोश हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने चोटी कटी और महिला को बेहोश पाकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग भी आ गए। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
000
अंधविश्वास की ओर बढ़ने लगी दहशत!
चोटी काटे जाने का रहस्य किसी को नहीं पता लग सका है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद कड़ी ने अंधविश्वास की ओर एक कदम जरूर आगे बढ़ाया है। बरखेड़ा के गोपी कॉलोनी और जहानाबाद के अमखेड़ा गांव से सामने आई घटना के बाद पीड़ितों द्वारा एक सफेद कपड़े में महिला के दिखाई देने की बात कही गई, तो गोपी कॉलोनी की पीड़िता ने तो बाद में उक्त महिला के काली बिल्ली बनकर भागने तक की बात कह दी है।