फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   B.Ed student hanged herself to death

Banda News: बीएड की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 13 Oct 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
B.Ed student hanged herself to death
बांदा। बीएड की छात्रा ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद दुकान से मां घर आईं तो उन्होंने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव मरौली निवासी रामबाबू ने बताया कि उनकी बेटी काजल (18) ने मंगलवार को सुबह घर के कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के समय पिता अपना ई रिक्शा लेकर चलाने गए थे, मां अपनी परचून की दुकान में बैठी थीं। इस बीच उनकी बेटी फंदे से लटक गई।
कुछ देर बाद मां दुकान से अंदर कमरे में पहुंची तो उन्होंने बेटी को फंदे से लटका देखा। उन्होंने परिजन और पुलिस को जानकारी दी। पिता ने बताया कि उनकी बेटी अतर्रा के भागवत प्रसाद कॉलेज से बीएड कर रहीं थीं। उसने यह कदम क्यों उठाया उन्हें जानकारी नहीं है। शादी की भी बात कहीं नहीं चल रही थी। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजन वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

----
किशोरी ने लगाया फंदा, मौत
बांदा। कस्बा बबेरू की रहने वाली एक किशोरी (15) ने मंगलवार को दोपहर बाद कमरे में छत पर लगे चुल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी। कस्बे के मरका रोड की रहने वाली किशोरी के घरवाले दोपहर में बाहर गए हुए थे। जब वह तीन बजे के बाद लौटे तो बेटी का शव कमरे के अंदर रस्सी के सहारे छत से लटक रहा था। सूचना पर बबेरू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। उसने खुदकुशी क्योंकि इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। प्रभारी निरीक्षक संजय द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की, दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गमछे से लटका मिला किशोर का शव
बांदा। थाना बबेरू के देवरथा में एक किशोर (17) ने सोमवार की रात घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब घरवाले उठे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। गांव देवरथा निवासी किशोर सोमवार की रात खाना खाकर सोया था। परिजन भी अपने कमरे में थे। सुबह जब परिजन उठे और बाहर निकले तो घर के बाहर लगे बबूल के पेड़ पर बेटे का शव गमछे के सहारे लटक रहा था। प्रभारी निरीक्षक संजय द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है कि लड़के ने ऐसा कदम क्यों उठाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed