{"_id":"640ccb6ad15a612f240fa364","slug":"crime-pilibhit-news-bly5141912118-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरी महिला से संबंध रखने का विरोध करने पर पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरी महिला से संबंध रखने का विरोध करने पर पत्नी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दूसरी महिला से संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की पिटाई की गई। करंट लगाकर मारने की कोशिश की गई। होली पर मिलने पहुंची युवती की मां के सामने भी उसकी पिटाई कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने युवती की ओर से उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव जटपुरा निवासी सोनम देवी ने बताया कि उसकी ससुराल गांव मुजफ्फरनगर में है। आरोप है कि पति प्रताप सिंह के एक महिला से संबंध है। विरोध करने पर उसके पति और अन्य ससुरालियों ने तीन महीनों तक उसकी पिटाई की। करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। मायके वालों से न तो मिलने दिया गया और न ही मोबाइल पर बात करने दी गई।
शुक्रवार को उसकी मां ऊषा देवी होली मिलने उसकी ससुराल पहुंची। तब मां के सामने ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। पेट पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। मां के बचाने पर उनको भी पीटा गया। धक्के देकर घर से निकाल दिया गया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने सोनम देवी की ओर से पति प्रताप सिंह, जेठ प्रेमपाल सिंह, जेठानी उपासना देवी, पल्लवी सिंह, मानसी, यश प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।