फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: बीसलपुर में युवती ने जहर खाकर जान दी

Mon, 02 Jan 2023 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास निवासी श्रीकृष्ण गंगवार की पुत्री पूजा (22) ने रविवार रात लगभग 11 बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पिता ने किसी कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन

गांव अमृता खास निवासी श्रीकृष्ण गंगवार ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा कौशल विकास केंद्र पर कंप्यूटर की ट्रेनिंग कर रही थी। रविवार को अवकाश होने के कारण वह नहीं गई थी। पूजा घर पर गांव के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। रविवार की शाम को पूजा ने घर में सबको खाना खिलाया। इसके बाद कमरे में जाकर रात दस बजे तक मोबाइल चलाती रही। रात 11:45 बजे पूजा के सिसकने की आवाज सुनकर श्रीकृष्ण की नींद खुल गई। श्रीकृष्ण ने पास जाकर देखा तो पूजा काफी जोरों से सिसक रही थी। पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई। पिता ने पूजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed