फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: शहर में दिनदहाड़े घर से सात लाख की चोरी

Mon, 02 Jan 2023 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
इसी अलमारी का लॉकर खोलकर की गई चोरी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। नए साल के दूसरे ही दिन ही एक चोर ने कोतवाली पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ला मोहतसिम निवासी मोहित अग्रवाल के घर में परिवार वाले सोमवार को छत पर घूप में बैठे थे, नीचे चोर करीब सात लाख रुपये का माल चोरी करके ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है लेकिन उसके हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मोहित अग्रवाल ने बताया कि वह सुबह नौ बजे दुकान चले गए। घर पर पत्नी पारुल और मां आशा अग्रवाल थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह किसी काम से घर आए और पांच मिनट रुकने के बाद फिर दुकान चले गए। इस दौरान पत्नी छत पर धूप सेंकने और मां पड़ोस में चलीं गईं। इस दौरान घर का मुख्य दरवाजा खुला रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे चोर स्कूटी से आया। स्कूटी दरवाजे पर खड़ी कर घर में घुस गया। अलमारी का लॉक खुला था, यहीं लॉकर चाबी भी रखी थी। चोर ने चाबी से लॉकर खोला, और उसमें रखे चार लाख रुपये, बच्चे के जन्मदिन के दौरान मिले 50 हजार रुपये, सोने की छह अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी की पायल समेत करीब सात लाख का सामान चोरी कर ले गया। जब चोर घर से निकल रहा था इस दौरान व्यापारी की पत्नी और मां ने उसे देख लिया। पत्नी पारुल ने आवाज देकर रोकना चाहा लेकिन तब तक वह स्कूटी लेकर भाग गया। पारुल की सूचना पर मोहित अग्रवाल घर पहुंचे। अलमारी देखी तो उसमें रखी नकदी व जेवर नदारद थे। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की, फील्ड यूनिट को बुलाया लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना को लेकर व्यापारियों में खासा रोष है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वे पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

---
सीसीटीवी में चोर को खंगाल रही पुलिस
एकता सरोवर चौकी प्रभारी मोहम्मद सैफ और ठेका चौकी प्रभारी सुल्तान ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मगर चोर का पता नहीं चल सका। पुलिस ने चोर की तलाश में कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं व्यापारी की पत्नी से चोर के हुलिया, कपड़ों और स्कूटी के रंग की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट को लगाया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
- सतीश शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed