फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

आरोपः गन्ना राज्यमंत्री ने घर बुलाकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Fri, 04 Nov 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। एलएच शुगर फैक्टरी के प्रधान प्रबंधक (गन्ना) केबी शर्मा ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता कर गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रधान प्रबंधक ने कहा कि राज्यमंत्री ने अपने निवास पर बुलाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि कि मंत्री 70 गन्ना सेंटर अपने लोगों के नाम करने को पिछले एक माह से दबाव बना रहे थे, ऐसा नहीं करने पर उनके साथ ऐसा किया गया।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक केबी शर्मा ने बताया कि शहर के विधायक व गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार अपने निजी स्वार्थ पूरे कराने के लिए फैक्टरी प्रबंधन पर दबाव डाल रहे हैं। आरोप है कि एक माह से राज्यमंत्री अपने लोगों को 70 क्रय केंद्रों के गन्ना ढुलाई का ठेका और अन्य ठेके देने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक ने कहा कि दो नवंबर को सुबह 10:38 बजे राज्यमंत्री के नंबर से उनके पास फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि मंत्री जी ने तत्काल मिलने को कहा है। वह मंत्री के संजय रॉयल पार्क स्थित कार्यालय पहुंचे, कार्यालय से उन्हें पास स्थित राज्यमंत्री के आवास पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक ने आरोप लगाया कि वह जैसे ही आवास में घुसे मंत्री ने गालियां देना शुरू कर दीं। जान से मरवाने की धमकी देते हुए कॉलर पकड़ लिया। गाली देते हुए कहा कि 70 सेंटरों का ठेका देने के लिए कहा था, नहीं दिया, अब देखता हूं तू फैक्टरी कैसे चलाता है। इसके बाद मंत्री कॉलर पकड़कर उन्हें पास स्थित कार्यालय में खींचते हुए ले गए। यहां सबके सामने गालियां देते हुए ठिकाने लगवाने की धमकी दी। मंत्री को गुस्से में देख लोग वहां से भाग गए। कार्यालय लाकर उन्हें फिर गालियां व धमकी दी गईं।
प्रधान प्रबंधक ने बताया कि इस घटना के बाद फैक्टरी के कर्मचारी काफी डरे हुए हैं। मंत्री ने सेंटरों पर अपने लोगों को खड़ा कर दिया है। कहा है कि गन्ने से ही कर्मचारियों की पिटाई लगाओ। ऐसे में कई सेंटरों पर कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में फैक्टरी चलाना मुश्किल है। हो सकता है मिल ही बंद हो जाए। इस संबंध में शासन और फैक्टरी के उच्च प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है।

-----
छवि खराब करने को रची गई साजिश : संजय गंगवार
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का कहना है कि एलएच शुगर फैक्टरी के प्रबंधकों ने कलीनगर में 116 एकड़ जमीन चीनी मिल के लिए लेकर डाली हुई है। उस जमीन को लेने में करोड़ों की स्टांप चोरी की गई है। इसमें जांच चल रही है। इसके अलावा किसानों को पिछले साल ज्यादा कीमत पर पेस्टीसाइड दी गई। इसमें ही करीब सात-आठ करोड़ किसानों का हड़प लिया। मुझसे किसानों ने शिकायत की थी। इस संबंध में मैंने कैबिनेट मिनिस्टर व मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। इसी को लेकर यह कई बार फोन कर रहे थे। बुधवार को प्रधान प्रबंधक (गन्ना) केबी शर्मा आफिस आए। जांच को लेकर बात करने लगे। जिस पर कहा कि जांच शुरू हुई है किसानों का जो पैसा बन रहा है उसे वापस कर दो। महज एक-डेढ़ मिनट बात हुई। मेरे घर से लेकर कार्यालय तक सब जगह सीसी कैमरे लगे हैं। घटना हुई होती तो कैमरे में कैद हो जाती। अपने राजनीतिक हाकिम के कहने पर मेरी छवि खराब करने को लेकर यह षड्यंत्र रचा गया है। मैने अगर किसी 70 सेंटरों की सूची के लिए कहा हो तो बताएं। कोई रिकार्डिंग हो, मेरे द्वारा कोई सूची भेजी गई हो तो दिखाएं। मैं इनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा। संवाद

पत्रकारों से वार्ता करते प्रधान प्रबंधक केबी शर्मा। संवाद

पत्रकारों से वार्ता करते प्रधान प्रबंधक केबी शर्मा। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed