फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth murdered in a property dispute in Jehanabad Pilibhit

Pilibhit: संपत्ति विवाद में किशोर की गला रेतकर हत्या, बेटे अभिषेक के कंधों पर ही थी परिवार की जिम्मेदारी

Fri, 21 Oct 2022 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

पुलिस ने उसका शव गुरुवार को खमरिया पुल के पास एक खेत से बरामद किया। मां बसंती देवी ने ताऊ, उसके लड़के समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने रात में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
Youth murdered in a property dispute in Jehanabad Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव शाही में संपत्ति विवाद में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसका शव गुरुवार को खमरिया पुल के पास एक खेत से बरामद किया। मां बसंती देवी ने ताऊ, उसके लड़के समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने रात में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव शाही निवासी गौरी शंकर ने बताया कि उनके छोटे भाई राम बहादुर की मौत हो चुकी है। राम बहादुर के बेटे अभिषेक की खमरिया पुल के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। बुधवार को अभिषेक अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर गया। शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति उसे बाइक की मरम्मत कराने के लिए बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। पूरी रात अभिषेक की तलाश की मगर पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह कुछ लोगों ने खमरिया पुल से करीब एक किलोमीटर दूर बरखन रोड पर गन्ने के खेत में उसका शव देखा। पुलिस परिजनों के साथ पहुंची और शव को बरामद किया। अभिषेक के शरीर पर चोटों के निशान थे। गर्दन भी कटी हुई थी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक के कंधों पर ही थी परिवार की जिम्मेदारी
सिर से पिता का साया उठने के बाद गांव शाही निवासी अभिषेक रस्तोगी ने खेलने-कूदने की उम्र में ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठा ली। पढ़ाई के साथ वह बाइक मरम्मत की दुकान भी चलाने लगा। यही मात्र उसकी कमाई का जरिया था। उसे सपने में भी गुमान नहीं था उसका अपना रिश्तेदार ही उसकी हत्या कर देगा। गांव शाही निवासी रामबहादुर रस्तोगी, पत्नी बसंती देवी, पुत्र अभिषेक, आशीष और अंशु के साथ रहते थे। परिवार का पालन पोषण करने के लिए राम बहादुर ने गांव से एक किलोमीटर दूर खमरिया पुल के पास एक खोखे में बाइक रिपेयरिंग की दुकान शुरू की। राम बहादुर की कमाई का मुख्य जरिया दुकान ही थी। पिता के साथ उनका बड़ा बेटा अभिषेक भी हाथ बंटाता था। मगर दो साल पहले गंभीर बीमारी से राम बहादुर की मौत हो गई।

पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी 15 साल की उम्र में ही अभिषेक पर आ गई। वह पढ़ाई के साथ दुकान भी चलाने लगा। छह माह पहले किसी बात को लेकर उसके तहेरे भाई और ताऊ में विवाद हो गया। जो बाद में शांत हो गया। बुधवार को सुबह अभिषेक अपने छोटे भाई आशीष के साथ आया था। इसके बाद पांच बजे अभिषेक को एक युवक बाइक की मरम्मत कराने के लिए बुलाकर ले गया था। इसके बाद अभिषेक नहीं लौटा। जब देर शाम तक वह नहीं आया, तो उसके छोटे भाई आशीष ने परिवार वालों को जानकारी दी। बाद में अभिषेक का शव मिलने पर परिवार वाले सकते में रह गए। अब अभिषेक की मां ने पुरानी रंजिश में उसकी हत्या का ताऊ समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है। तहरीर दी है, पुलिस जांच कर रही है।


दुकान को लेकर परिवार विवाद चल रहा था। अभिषेक की मां ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - दिनेश कुमार पी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed