फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सीएचसी में शराब के नशे में पहुंचे व्यक्ति ने डॉक्टर से की मारपीट

Fri, 21 Oct 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा। सीएचसी में शराब के नशे में पहुंचे एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। प्रसव कक्ष में घुसने से मना करने पर डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं अस्पताल गेट से बाहर निकलने पर दोबारा मारपीट करने लगा। घटना के चलते अस्पताल गेट पर भीड़ उमड़ पड़ी। पीड़ित डॉक्टर ने कार्रवाई के लिए थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीएचसी बरखेड़ा में तैनात संविदा डॉक्टर निर्मल तलपदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को वह ड्यूटी पर थे। महिला वार्ड में गांव नवादा महेश की एक महिला अपने पति के साथ आई थी। आरोप है कि दंपती के साथ एक अन्य व्यक्ति भी शराब के नशे में साथ आया था। नशे में होने के चलते आरोपी ने कई बार प्रसव कक्ष में घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर हंगामा करने लगा। आरोप है कि डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर प्रसव कक्ष में घुसने से मना किया तो मारपीट करने लगा। किसी तरह बीच बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर परिसर से बाहर चला गया। आरोप है कि रात नौ बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जैसे ही अस्पताल गेट से निकले। आरोपी ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। एसएसआई बालक राम ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed