फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of a missing farmer of Pilibhit s Adauli village found in field

Pilibhit: खेत में मिला चार दिन से लापता किसान का शव, शरीर और चेहरे पर थे चोट के निशान

Tue, 11 Oct 2022 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 01:26 AM IST
सार

जहानाबाद के गांव अड़ौली निवासी रिजवान ने सात अक्तूबर को थाने में अपने पिता मोहम्मद हनीफ की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उसके पिता खेतीबाड़ी और मजदूरी करते हैं। सात अक्तूबर को गांव से अमरिया थाना क्षेत्र के गांव करघैना स्थित साप्ताहिक बाजार में साइकिल से गए थे।

विज्ञापन
Dead body of a missing farmer of Pilibhit s Adauli village found in field
मोहम्मद हनीफ का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत के गांव अड़ौली निवासी मोहम्मद हनीफ (45) का शव चार दिन बाद सोमवार को अमरिया थाना क्षेत्र के गांव भौनी के पास धान के खेत में मिला। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। परिवार वाले हत्याकर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। हनीफ सात अक्तूबर से लापता थे।

विज्ञापन


जहानाबाद के गांव अड़ौली निवासी रिजवान ने सात अक्तूबर को थाने में अपने पिता मोहम्मद हनीफ की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उसके पिता खेतीबाड़ी और मजदूरी करते हैं। सात अक्तूबर को गांव से अमरिया थाना क्षेत्र के गांव करघैना स्थित साप्ताहिक बाजार में साइकिल से गए थे। तभी से लापता हैं। पुलिस और परिवार वालों ने हनीफ की तलाश शुरू की, मगर उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह भौनी से अड़ौली को जाने वाली सड़क किनारे गांव भौनी निवासी झम्मनलाल के धान के खेत में कुछ लोगों ने हनीफ का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर परिवार वाले भी पहुंचे और हत्याकर शव वहां फेंकने की आशंका जताई। हालांकि हत्या की कोई वजह परिवार वाले नहीं बता पा पाए। हनीफ की मौत से उसकी पत्नी सुनबरी, पुत्र इमरान, रिजवान, पुत्री आसकारा, हुस्नारा, चमन और कुलसुम का रोते-रोते बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं से लाकर डाला गया था सड़क किनारे शव
भौनी गांव के दो युवकों को आठ अक्तूबर को हनीफ की साइकिल मिली थी। जो उन्होंने कबाड़ी को बेच दी। पुलिस ने कबाड़ी की निशानदेही पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शव का पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सतीश शुक्ला, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed