नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से चार लाख ठगे
सार
गांव तकिया निवासी चुन्नी लाल और गांव रसूला निवासी कांता प्रसाद से आयुर्वेदिक कॉलेज में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी के शिकार चुन्नी लाल ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर दोनों लोगों ने आरोपियों को पांच मई 2018 को सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव गुटैया निवासी डालचंद के घर पर रुपये दे दिए।
विज्ञापन