फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

जन्मदिन की दावत में युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 25 Sep 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

बीसलपुर के गांव कर्रखेड़ा में शुक्रवार रात अनुसूचित जाति के शिवेंद्र गौतम (20) की गांव के ही अरुण कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी।इधर मृतक के भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसके भाई की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।दो साल पहले उसकी शादी रूबी के साथ हुई थी।

विज्ञापन
crime
मृतक शिवेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। बीसलपुर के गांव कर्रखेड़ा में शुक्रवार रात अनुसूचित जाति के शिवेंद्र गौतम (20) की गांव के ही अरुण कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है, आरोपी अरुण का कहना है कि तमंचे में फंसी गोली निकालने के दौरान फायर हो गया, जिसमें शिवेंद्र की जान चली गई।
विज्ञापन

कर्रखेड़ा गांव में अनुसूचित जाति के महेंद्र पाल ने बेटे के जन्मदिन की दोस्तों को दावत दी थी। इसमें गांव का ही अरुण गंगवार भी आया था। रात करीब नौ बजे शिवेंद्र गौतम भी वहां पहुंचा। आरोप है कि अरुण ने शिवेंद्र को जातिसूचक गालियां दी इसके बाद 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। गोली शिवेंद्र के सीने में बाएं ओर लगी। अरुण ने तीन-चार फायर किए, इससे वहां भगदड़ मच गई। दावत में मौजूद लोगों ने अरुण को पकड़ने की कोशिश की तो वह गोली मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। मौके पर पहुंचे परिवार वाले शिवेंद्र को लेकर बीसलपुर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिवेंद्र के भाई संजीव की तहरीर पर आरोपी अरुण के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रात में ही पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, मगर सफलता नहीं मिली। सुबह आरोपी को पुलिस ने गांव के रम्पुरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। शनिवार दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

000
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। अभी हत्या की मुख्य वजह सामने नहीं आ पाई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

24 पीबीटीपी 13, 14
गोली मारने के बाद रात भर खेत में छिपा रहा आरोपी
अरुण ने कहा-तमंचे में फंसी थी गोली, निकालते समय हो गया फायर और चली गई शिवेंद्र की जान
परिवार वालों ने भी किया किसी रंजिश से इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर / पीलीभीत। शिवेंद्र की हत्या के आरोपी अरुण को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचे में फंसी गोली निकालते समय फायर हो गया और गोली शिवेंद्र को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी कोई रंजिश नहीं थी। घटना के बाद वह पूरी रात खेत में छिपा रहा। इधर, पुलिस का भी कहना है कि दोनों में किसी प्रकार की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। परिवार वालों ने भी इन्कार किया है।
घटना के संबंध में सीओ बीसलपुर मनोज यादव ने बताया कि मृतक व आरोपी दोनों ही पक्ष मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की रात को अरुण ने महेंद्र पाल के बेटे के जन्मदिन की दावत में जाकर शराब पी थी। दावत में गांव के ही सात-आठ दोस्त शामिल थे। अरुण घर से तमंचा ले गया था। यहां उसने दो-तीन हवाई फायर किए, इसी दौरान एक गोली फंस गई। शिवेंद्र कोई नशा नहीं करता था। इस कारण शिवेंद्र ने गोली निकालने का प्रयास किया। नहीं निकली तो अरुण ने गोली निकालने के लिए तमंचा वापस लिया। तमंचे की नाल शिवेंद्र की तरफ थी, इसी दौरान गोली चल गई जो शिवेंद्र को लग गई।
सीओ ने बताया कि इसके बाद अरुण पास में नहर किनारे गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस ने रात में उसे पकड़ने के लिए कांबिंग की। सुबह अरुण को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने अरुण का शिवेंद्र के परिजनों से सामना भी कराया। इधर मृतक के भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसके भाई की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। रात में अरुण ने जमकर शराब पी, इसके बाद दो-तीन हवाई फायर किए। देवहा नदी के किनारे गांव में उसका भाई रोजाना की तरह बैठा था। इसी दौरान उसने शिवेंद्र को गोली मार दी।
--
सात माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
शिवेंद्र गौतम पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था। दो साल पहले उसकी शादी रूबी के साथ हुई थी। उसके सात माह का पुत्र अंकित है। पुत्र का जन्म होने के बाद वह काफी खुश था। शिवेंद्र की मौत के साथ ही सात माह के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया व पत्नी का सुहाग उजड़ गया। उसके घर का खर्च अब कैसे चलेगा यह बड़ा सवाल है। बूढ़े पिता शिवदयाल व मां फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल है।

--
फंसी गोली निकालते समय फायर हो गया। गोली शिवेंद्र के लगी जिससे उसकी मौत हो गई। गोली अरुण ने ही चलाई थी। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- मनोज कुमार यादव, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed