फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A youth arrested for assaulting a constable in Bisalpur area of Pilibhit

Pilibhit: परिजन को न छोड़ने से गुस्साए युवक ने सिपाही से की हाथापाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
सार

युवक ने अपने परिजन को छोड़ने की बात सिपाही से कही। इस पर सिपाही ने मना कर दिया तो युवक की उससे कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर युवक ने सिपाही से गालीगलौज की। उससे हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
A youth arrested for assaulting a constable in Bisalpur area of Pilibhit
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर इलाके में परिजन को न छोड़े जाने से क्षुब्ध होकर गांव बौनी के युवक अर्जुन ने शुक्रवार को सिपाही विशाल से हाथापाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

कोतवाली की चीनी मिल पुलिस चौकी के सिपाही विशाल कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार शाम एक तहरीर में लगाए आरोपों के आधार पर गांव बौनी के एक ग्रामीण को अपने साथ चौकी पर ला रहा था। रास्ते में गांव सफौरा में सिपाही को उस ग्रामीण के परिवार एक युवक अर्जुन मिल गया। युवक ने पुलिस चौकी पर ले जाने का कारण पूछा तो सिपाही ने कहा कि उनके विरुद्ध नामजद तहरीर आई है। इसलिए पूछताछ को उन्हें पुलिस चौकी ले जाया जा रहा है। युवक ने सिपाही से अपने परिजन को छोड़ने को कहा। सिपाही ने मना कर दिया तो कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर युवक ने सिपाही से गालीगलौज की।
विज्ञापन


उससे हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी और सरकारी काम में व्यवधान डाला। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सिपाही ने ग्रामीणों की मदद से युवक को पकड़ लिया और फोन कर चौकी से अन्य सिपाहियों को बुला लिया। सिपाही उस युवक को चौकी ले आए। सिपाही विशाल कुमार ने चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार और कोतवाल नरेश त्यागी को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि सिपाही विशाल की तहरीर पर गालीगलौज करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने आदि गंभीर आरोपों में अर्जुन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अर्जुन का चालान भी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed