फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

इंस्पेक्टर ने चरित्रहीन कहकर किया बेइज्जत तो पीड़िता ने खाया जहर

Sat, 18 Jun 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। बेटी के साथ हुए अन्याय के लिए थाने में इंसाफ मांगने गई महिला को इंस्पेक्टर ने चरित्रहीन कहकर बेइज्जत कर दिया। आहत महिला ने घर आकर जहर खा लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

माधोटांडा निवासी पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को उसकी 12 वर्षीय पुत्री को परिवार का ही एक युवक हाथ पकड़कर घर से बाहर ले आया और बेइज्जत कर दिया। इस पर डॉयल 112 पुलिस बुलवाई। पुलिस आने से पहले ही आरोपी पक्ष के लोग भाग गए। शुक्रवार को सुबह माधोटांडा थाने गए और शिकायती पत्र दिया। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बल्कि थाने में आरोपी पक्ष की ओर से नेता लोग पहुंच गए। उन लोगों के पहुंचते ही एसओ ( इंस्पेक्टर) ने चरित्रहीन औरत कहते हुए थाने से भगा दिया। आरोपी पक्ष की ओर से थाने गए लोागों ने दबाव बनाते हुए फैसला लेने को कहा। फैसला नहीं लेने पर जाने से मारने की धमकी दी। बेइज्जती से आहत महिला ने घर आकर जहर खा लिया। परिवार वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

पहले हमलावर हो चुके हैं परिवार वाले
जिला अस्पताल पहुंचे पीड़िता के पति ने बताया कि उसका भाइयों से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले बड़े भाई ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर गाली गलौज की। बाद में हमलावर होने के लिए घर के दरवाजे तक आ गए थे। घर को अंदर से बंद कर जान बचाई थी। इसके बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अगर पुलिस सुनवाई कर लेती, तो आज पत्नी जहर नहीं खाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने महिला के लिए बयान
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता से शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने जानकारी की। पूरी घटना की जानकारी करने के बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया। कोतवाल ने डाक्टरों से भी वार्ता कर महिला के बेहतर उपचार करने को कहा है।
एसपी ने सीओ पूरनपुर को सौंपी जांच
मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद तत्काल सीओ पूरनपुर को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई है। सीओ ने माधोटांडा पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीओ की जांच में भाईयों के विवाद की स्थिति बताई जा रही है। पहले भी एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा चुके हैं।

मामले की जांच सीओ पूरनपुर को सौंपी गई है। सगे भाई एक दूसरे पर छेड़खानी का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। दोनों तरह से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डॉक्टरों से वार्ता की गई है। महिला की हालत में सुधार बताया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed