{"_id":"627c0acf47fc5e7d355f1f32","slug":"crime-pilibhit-news-bly484518379","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरे देवर ने भाभी से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममेरे देवर ने भाभी से की छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विवाहिता के साथ ममेरे देवर ने छेड़खानी की। शोर शराबा सुनकर पति ने उसे पकड़ लिया। देवर धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने एसपी के आदेश पर शाहजहांपुर निवासी अपने ममेेरे देवर के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि छह मई को उसके सगे देवर का तिलक कार्यक्रम था। उसके परिवार के लोग और रिश्तेदार भी शामिल हुए। कार्यक्रम में ममेरा देवर भी आया था। सात मई को कार्यक्रम के बाद पति के साथ अपने घर चली गई। इसी दौरान उसका ममेरा देवर आया और उससे छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर उसके पति उठ गए और आरोपी को पकड़ लिया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान आरोपी किसी तरह छूटकर जान से मरने की धमकी देते हुए भाग गया। डायल 112 पर सूचना दी गई। पति के साथ थाने गई, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद एसपी से शिकायत की गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।