फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

शादी का झांसा देकर शाहजहांपुर की किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट

Thu, 12 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी एक युवक ने शाहजहांपुर की एक किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर युवक के परिवार वालों ने किशोरी से गाली गलौज की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी अरुण कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी जब अरुण के घर शिकायत करने गई, तो उसके पिता और मां ने उसके साथ गाली गलौज किया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने मंगलवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि शाहजहांपुर की किशोरी की तहरीर पर दुष्कर्म, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसमें टिकरी निवासी अरुण कुमार, उसके पिता राजकुमार और मां शारदा देवी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed