{"_id":"62323ce6d3bd0d3e7641bbbd","slug":"crime-pilibhit-news-bly478541046","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सतर्कता बढ़ी, जिला बदर को बाहर जाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सतर्कता बढ़ी, जिला बदर को बाहर जाने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। होली पर पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। एसपी दिनेश कुमार पी ने अपराधियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस को गांव रसायाखानपुर के जिला बदर बदमाश लछिया को तत्काल जिले की सीमा से बाहर करने और उसके बारे में डुग्गी पिटवाने के निर्देश भी दिए गए।
सीओ प्रशांत सिह ने बताया कि डीएम पुलकित खरे ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त कोतवाली क्षेत्र के गांव रसायाखानपुर निवासी लछिया को 24 फरवरी को जिला बदर कर दिया था, जिसकी सूचना उसी दिन लछिया और उसके घर वालों को यह कहकर दे दी थी कि लछिया छह माह तक दूसरे जिले में प्रवास करेगा। एसपी के संज्ञान में आया कि सूचना देने के बावजूद लछिया ने अभी जिला नहीं छोड़ा है, जिससे डीएम के आदेश की अवहेलना हो रही है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को लछिया को तत्काल जिले से बाहर करने और उसके बारे में पूरे क्षेत्र में डुग्गी पिटवाने के निर्देश दिए हैं। संवाद