फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

तालाब में मिला माधोटांडा के युवक का शव

Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव पकड़िया के बाहर स्थित तालाब में गुरुवार की शाम माधोटांडा के एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दियोरिया निवासी रवीना बेगम ने शव की शिनाख्त थाना माधोटांडा के गांव कटक वारा निवासी 41 वर्षीय मनजीत सिंह उर्फ सतपाल सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में की है। रवीना बेगम ने पुलिस को बताया कि मनजीत सिंह पिछले सात-आठ वर्षों से उनके के घर पर रहता था। मनजीत सिंह दो दिन से लापता चल रहा था। रवीना यह मान कर बैठी थी कि मनजीत अपने गांव चला गया होगा। दरअसल मनजीत बीच-बीच में बिना बताए अपने गांव चला भी जाता था।
विज्ञापन

इसका शव गांव पकड़िया के बाहर स्थित तालाब में होने की सूचना तब मिली जब गुरुवार की शाम गांव के कुछ बच्चे खेलने गए थे। उन्होंनेे तालाब में शव उतराता हुआ देखा। शव देखकर डरे हुए बच्चे गांव आए और उन्होंने अपने परिजनों को बताया। जरा देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस का अनुमान है कि मनजीत तालाब के किनारे शौच करने आया और डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed