फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लकड़कट्टों ने वन विभाग की टीम पर किया फायर, बांका लेकर दौड़ाया

Tue, 02 Nov 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
लकड़कट्टों ने वन विभाग की टीम पर किया फायर, बांका लेकर दौड़ाया
विज्ञापन

साल के काटे गए पेड़ों के बोटे, कुल्हाड़ी बरामद, वन एवं वन्य प्रभाग की टीम ने काटा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। जंगल में लकड़ी काट रहे लकड़कट्टों ने वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर फायर किया। एक आरोपी बांका लेकर वनकर्मियों पर दौड़ा पड़ा। हमले में वॉचर घायल हो गया। बचाव के लिए टीम ने फायरिंग की। इस पर लकड़कट्टे फायरिंग करते हुए भाग गए। टीम ने काटे गए पेड़ों के सात बोटे, आरा, कुल्हाड़ी बरामद कर पांच आरोपियों पर केस काटा है। पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
घटना अतिरिक्त वन क्षेत्र गोपालपुर कंपार्टमेंट नंबर छह में 30 अक्तूबर की है। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के वनरक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि वन दरोगा रामाधार, बाबूराम और वन रक्षक हर्षित मिश्रा के साथ जंगल में गश्त करने गए थे। इसी दौरान गोपालपुर के कंपार्टमेंट नंबर छह में कुछ लकड़कट्टे काटे गए पेड़ के बोटों की छाल छुड़ा रहे थे। टीम को देखते हुए एक लकड़कट्टे ने फायर कर दिया। इस पर टीम ने बमुश्किल बचाव किया। एक लकड़कट्टे ने टीम को बांका लेकर दौड़ा दिया। वॉचर जगदीश ने बांका को पकड़ा तो वह घायल हो गया। इस दौरान टीम ने दो फायर किए। इसके बाद लकड़कट्टे फायरिंग करते हुए भाग गए। इधर, जान से मारने की नियत से फायर करने, सरकारी पेड़ काटने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर सुरजीत सिंह की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर दी गई तहरीर को वापस कर दिया। इस संबंध में कोतवाल रामसेवक ने बताया कि वन विभाग को मुकदमा लिखने का खुद अधिकार होता है।
विज्ञापन

वर्जन
घटना की जानकारी शनिवार को पुलिस को दी गई थी। विभागीय केस काटने के बाद रविवार को घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। अगर वॉचर जगदीश बांका को पकड़ न लेता। तब टीम को हमला कर लहूलुहान कर दिया गया होता। सरकारी काम में बाधा के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज न कर टरका रही है। इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अयूब हसन, रेंजर, वन एवं वन्य जीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed