{"_id":"61803040787ab11e9a2fdb69","slug":"crime-pilibhit-news-bly4648999123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली के एक गांव की एक विवाहिता ने सोमवार को बरेली के आईजी को प्रार्थना पत्र भेजा। इसमें उसने कहा कि उनकी पुत्री से दुष्कर्म करने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
कोतवाली के एक गांव की एक विवाहिता की ओर से सोमवार को डाक से बरेली जोन के आईजी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे खेत पर कूड़ा डालने गई थी। वहां पहले से ही मौजूद गांव के युवक ने पुत्री से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्री से मारपीट भी की। इसी बीच वह मौके पर पहुंच गईं। पुत्री को आरोपी से बमुश्किल छुड़ाया। उन्होंने उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी और अगले दिन एसपी को शिकायती पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब आरोपी उन लोगों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगी। सीओ प्रशांत सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बता कि मामले की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।