{"_id":"617ae78d5d892f3e7018c31a","slug":"crime-pilibhit-news-bly464455776","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिरों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिरों को पकड़ा
विज्ञापन
बीसलपुर सर्किल के दियोरिया थाने में पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के सदस्य।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। दियोरिया पुलिस ने बुधवार रात पकड़िया तिराहे पर चेकिंग के दौरान तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिरों को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइकें भी बरामद की हैं।
दियोरिया पुलिस बुधवार रात बीसलपुर रोड के पकड़िया तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दियोरिया जंगल की ओर से आए तीन बाइक सवारों को रोककर पूछताछ शुरू की। इस दौरान पता चला कि वे अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद की है। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को अपने गिरोह के जेल में बंद चौथे साथी का भी नाम पता बताया। थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में दियोरिया कोतवाली के गांव जादोंपुर पट्टी निवासी प्रवीण वर्मा, पूरनपुर कोतवाली के गांव मोहम्मदपुर निवासी आशु पांडेय, पूरनपुर कोतवाली के ही गांव अजीतपुर बिलहा निवासी प्रेमचंद्र, उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के थाना खटीमा क्षेत्र के गांव अमाउ निवासी विवेक परिहार उर्फ बाबा को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार प्रवीण, आशु और विवेक का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रवीण कुमार पर 12, आशु पर आठ, विवेक पर आठ और प्रेमचंद्र पर 12 मुकदमे पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।