{"_id":"616b19a96fa0347b787b3e63","slug":"crime-pilibhit-news-bly4631053179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। एक महिला की शुक्रवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के भाई ने दहेज की खातिर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव नबीची निवासी सुरेश की पुत्री रेशमुनि की शादी करीब तीन साल पहले सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव खंजनपुर निवासी पप्पू से हुई थी। रेशमुनि की शुक्रवार को अचानक हालत खराब हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग रेशमुनि के ससुराल पहुंचे। रेशमुनि के भाई मनोज ने दहेज की खातिर बहन को जहर देने का आरोप लगाया। घटना की सूचना सेहरामऊ पुलिस को दी गई। रेशमुनि को शुक्रवार देर रात को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी यागेश कुमार ने बताया कि रेशमुनि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। मनोज का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद बहन के ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बहन का उत्पीड़न किया जा रहा था। इसकी जानकारी बहन ने उसको दी थी।
सूचना पर महिला के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
- वीरेंद्र विक्रम, सीओ।