{"_id":"6165d45f8ebc3e289c74773c","slug":"crime-pilibhit-news-bly4627124118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूट की झूठी सूचना देने वालों का हुआ शांति भंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लूट की झूठी सूचना देने वालों का हुआ शांति भंग में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बाइक लूट की झूठी खबर देकर पुलिस को छकाने वाले बरेली के चार युवकों का मंगलवार को शांति भंग में चालान किया है।
कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि बरेली जिले के अलग-अलग दो गांवों के चार लोगों में सोमवार को देरशाम बरेली रोड के रिछोला तिराहे पर पैसों के लेन देन के मुद्दे पर विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक अपने कब्जे में ले ली थी। काफी देर तक जब उनके विवाद का निस्तारण नहीं हुआ, तभी बाइक वाले युवक ने कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना देते हुए कहा कि उसकी बाइक तीन लोगों ने लूट ली है। सरेशाम बाइक लूट होने की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फू ल गए। बाइक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। जहां चारों लोग और बाइक मिल गई। पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल में पता चला कि पैसों के लेनदेन पर एक पक्ष ने दूसरे युवक की बाइक अपने कब्जे में ले ली थी। पुलिस चारों लोगों और बाइक को कोतवाली ले आई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि बाइक लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाने वाले चारों लोगों का मंगलवार को शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। इन लोगों में जिला बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव कुंआटांडा निवासी लक्ष्मण प्रसाद, सचिन कुमार, गौरव कुमार और गांव हाजीपुर खजुरिया निवासी महेंद्रपाल शामिल हैं।