{"_id":"6161d4898ebc3e05c60f17c6","slug":"crime-pilibhit-news-bly462375320","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों को पिटने पर सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों को पिटने पर सिपाही लाइनहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ट्रांसफर पर आए सिपाही को डीसीएम चालक भाइयों की पिटाई करना मंहगा पड़ गया। शनिवार को एसपी दिनेश कुमार ने उसे लाइनहाजिर कर दिया। जांच सीओ को सौंपी गई है।
घटना शुक्रवार शाम को नगर की है। मुरादाबाद से पांच दिन पहले सिपाही धीरेंद्र शाक्य को पूरनपुर में तैनाती दी गई थी। सिपाही ने शुक्रवार को डीसीएम से अपना सामान मुरादाबाद में नगर में लिए गए किराए के घर में मंगवाया था। डीसीएम में सिपाही की पत्नी भी सवार होकर्र आइं थीं। डीसीएम को बदायूं थाना के बिल्सी के गांव सिरतौल निवासी रवि मिश्रा और उसका भाई विक्रम लेकर आया था। रवि ने बताया कि साढ़े सात हजार रुपये किराए पर डीसीएम को तय कर लाया गया था। साढ़े तीन हजार रुपये उसे मुरादाबाद से चलते ही दिए गए। डीसीएम के घर पहुंचते ही सिपाही ने दोनों चालक भाइयों की पिटाई की। शोर-शराबा पर एकत्र हुए मोहल्ला के लोग डीसीएम और दोनों चालक भाइयों को लेकर कोतवाली पहुंचे। लोग आरोपी सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। मामले में पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि डीसीएम चालकों ने घटना की तहरीर नहीं दी है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर सिपाही धीरेंद्र शाक्य को लाइनहाजिर कर दिया है। जांच सीओ पूरनपुर को सौंपी गई है।