{"_id":"615b591d8ebc3eb5dd2ea43b","slug":"crime-pilibhit-news-bly4618582196","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल में शौचालय के पास मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल में शौचालय के पास मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। असम हाईवे पर जैतीपुर गांव के पास सोमवार को एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गजरौला थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर पिपरिया नवदिया मोड़ पर ईंट भट्ठा के सामने एक निजी स्कूल है। स्कूल की चहारदीवारी नहीं है। स्कूल में शौचालय के पास एक 16 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा था। राहगीरों को पता चला तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्कूल के चौकीदार मुडैला कला निवासी दीपक को दी। चौकीदार ने स्कूल प्रबंधक को जानकारी दी। प्रबंधक ने गजरौला पुलिस को किशोरी के शव पड़े होने की सूचना दी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौजूद भीड़ से किशोरी के बाबत जानकारी लेनी चाही, मगर सभी ने पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी से शव को जिला अस्पताल स्थित मोरचरी में रखवा दिया है। किशोरी की शिनाख्त को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, जितनी जानकारी मिल रही है उससे मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।