फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, चार महीने बाद दर्ज हुई रिपार्ट

Tue, 05 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला चार माह पुराना है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने आरोप लगाया उसकी भतीजी बचपन से ही उसके पास रह रही थी। आरोप है कि नहाते वक्त पड़ोस के ही कुछ लोगों ने भतीजी के फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर वे लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। भतीजी ने उनकी पत्नी को घटना के बारे में बताया। चार माह पहले गांव का ही कंचन उनकी भतीजी को चुपके से पड़ोस के खेत में अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के गायब होने की सूचना पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके बाद उसे खेत में रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित पक्ष को धमका लिया। आरोप है कि 26 जून की रात को उसकी भतीजी को आरोपी कंचन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सुबह उसकी खोज खबर शुरू हुई । गांव के ही कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव में ही नीम के पेड़ से उसकी लाश लटकी पड़ी है। मौके पर देखा तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कंचन और उसके परिजनों में वर्मा सिंह यादव, मिलाप सिंह और कंचन की मां ने एक राय होकर उसकी भतीजी की पहले हत्या की। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed