फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सांड़ को मार डालने पर दो अरेस्ट

Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा। पुलिस ने गोवंशीय पशु सांड़ की बीती रात पिटाई से मौत के मामले में दो लोगों को पकड़ा है, जबकि पुलिस को चकमा देकर दो लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने चारों लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी करोड़ पर तैनात हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार की शाम को वह तीन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ देर शाम को पुलिस चौकी से ग्राम शहपुरा की ओर शांति व्यवस्था एवं क्षेत्र में देखभाल के लिए जा रहे थे। जैसे ही हम लोग रास्ते में आम के बाग के पास पहुंचे। तो रास्ते के किनारे बाग में मोटरसाइकिल की रोशनी में कुछ लोग हल्ला करते दिखाई दिए। जिस पर हम पुलिस कर्मियों ने मोटरसाइकिल की रोशनी डालकर देखा कि लोग एक गोवंशीय प्रतिबंधित पशु साड़ के पैर बांधकर उसको बर्बरता पूर्वक पीट रहे हैं। इसके बाद हम पुलिस वालों ने मोटरसाइकिलों को खड़ी करके उपरोक्त साड़ को पीटने से मना किया लेकिन वे लोग उसे पीटते रहे। इसके बाद पुलिस वालों ने दौड़कर दो लोगों को मौके से पकड़ लिया जबकि पकड़े गए दोनों लोगों के दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने सांड़ को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों द्वारा थाना कोतवाली दियोरिया कला के गांव बलदेवपुर दियोहना का निवासी बताते हुए अपना नाम सोहनलाल एवं विजयपाल बताया है। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए सोहनलाल विजयपाल एवं फरार दुर्गा प्रसाद तथा नरेश कुमार के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed