फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

समन तामील कराने को भिड़े दो सिपाही, थाने में चले लात घूसे

Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। समन तामील कराने को लेकर दो सिपाही थाना परिसर में ही भिड़ गए। थाना कार्यालय में तैनात डाक लिपिक से थाने के एक सिपाही पर मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज देने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है। देर शाम थानाध्यक्ष द्वारा सिपाही के गैरहाजिर होने पर तस्करा भी डाला गया।
विज्ञापन

थाना कार्यालय में डाक लिपिक पद पर कार्यरत सिपाही मनुज कुमार ने क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि रविवार को थाने में तैनात एक सिपाही को कॉल कर क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी सुधीर समेत अन्य लोगों के समन तामील करने को कहा। आरोप है कि सिपाही अभद्रता करते हुए जाति-सूचक गालियां देने लगा और समन तामील कराने से मना कर दिया। कुछ समय बाद जब मैं कार्यालय में अपना डाक संबंधी कार्य कर रहा था। इसी बीच सिपाही गालियां देने लगा जिसका विरोध किया तो उसने मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया। मुझे थाने में नौकरी न करने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। इसकी सूचना कार्यवाहक थानाध्यक्ष सदाकत अली को दी गई। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चले। मौके पर पहुंच कर सदाकत अली ने मौजूद पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी की। देर शाम पुलिसकर्मियों की गणना पर गैरहाजिर होने पर सिपाही का जीडी में तस्करा डाला गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सदाकत अली ने बताया कि
विज्ञापन

घटना के समय मैं क्षेत्र में था। फोन द्वारा मुझे दोनों सिपाहियों में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed