फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

किशोरी के अपहरण गिरफ्तार आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस पीड़िता और आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी। ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसका सोमवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना सोमवार को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। जीजा के घर रह रही किशोरी का गांव महादेव निवासी निखिल और उसके साथी शबीनूर का उस समय अपहरण कर लिया था। जब पीड़िता के बहन, बहनोई घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। बाइक से ले जाई गई किशोरी को से एक आरोपी ने गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। उसका साथी खेत के किनारे खड़े निगरानी करता रहा। शोर-शराबा पर किशोरी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। किशोरी के शोर पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए थे। लोगों की सूचना पर पहुंचे किशोरी के भाई घटना की जानकारी पर गांव महादेव निवासी शबीनूर और निखिल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, एससीएसटी और पास्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की। किशोरी को मेडिकल को भेजा गया। एसओ आशेतोष रघुवंशी ने बताया कि मेडिकल में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मुख्य आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर सोमवार को चालान किया गया। शबीनूर का तीन दिन पहले चालान किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को सजा दिलवाने को अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed