फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

गोवंश की हत्या पर दबिश देने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, फायर झोंका

Thu, 23 Sep 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। गोवंश की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला कर फायर किया गया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौका से एक गोवंश का शव और हत्या के उपकरण बरामद किए। तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना पर रेलवे लाइन किनारे एक स्थान पर गोवंश की हत्या की सूचना पर छापा मारा। गोवंश की हत्या कर रहे शेरपुरकलां निवासी रोशिद और बूचा ने पुलिस पर फायर करने को कहा। इस पर नगर के मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) निवासी बब्बू ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर फायर किया। अपने को बचाते हुए बब्बू को तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य दोनों साथी रोशिद और बूचा मौके से भागने में सफल हो गए। घटना स्थल एक गोवंश का एक शव और गोवंश की हत्या के उपकरण, एक बाइक बरामद की गई। बाइक के कागज न होने पर उसे सीज कर दिया गया। मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बब्बू, रोशिद, बूचा पर रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए बब्बू का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed