फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

तमिलनाडु से मुकदमे की पैरवी में आई महिला से मारपीट, बच्ची को छीनने का प्रयास

Thu, 23 Sep 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। तमिलनाडु से मुकदमे की पैरवी में आई एक महिला पर उसके पति के परिवार वालों ने कचहरी से बाहर निकलते ही उस पर हमला करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसकी एक साल की बच्ची को छीनने का प्रयास भी किया गया। राहगीरों को इकट्ठा देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरूवल्लूर अंबतूर के नकीरन स्ट्रीट मोगप्पइर इलाके की रहने वाली जयंती की कानपुर निवासी अमित तिवारी के साथ शादी हुई है। जो कि एक बैंक में मैनेजर के पद पर है। जयंती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक मुकदमा पति से पीलीभीत न्यायालय में चल रहा है। जो अभी विचाराधीन है। पति की जमानत प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल करने के लिए 21 सितंबर को वह आई थी। आपत्ति दाखिल करने के बाद जजी परिसर से बाहर आ रही थी। तभी कानपुर जिले के केशव नगर नौबस्ता निवासी कांति त्रिपाठी, अंशिका त्रिपाठी और दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। उसकी एक साल की बच्ची को छीनने का प्रयास करते हुए मारपीट करने लगे। शोर-शराबा देखकर आरोपी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति से उसका झगड़ा चल रहा है। इसलिए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed