{"_id":"614792768ebc3eca726e5b1b","slug":"crime-pilibhit-news-bly460192986","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बिक्री के रुपये मांगने पर किसान को पीटा, अस्पताल में जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बिक्री के रुपये मांगने पर किसान को पीटा, अस्पताल में जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक क्विंटल गेहूं ले लिया पर बदले में कीमत अदा नहीं की। जब रुपये मांगे तो मारपीट कर दी। इसमें घायल हुए किसान जानकी प्रसाद (50) ने शनिवार रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे का आरोप है कि शुक्रवार को शाम मारपीट हुई थी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की। पुलिस तब चेती जब शनिवार को पिता ने दम तोड़ दिया। अब भी एफआईआर के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बेहरीखेड़ा गांव निवासी कांताप्रसाद ने बताया कि उनके 50 वर्षीय पिता जानकी प्रसाद को गांव के ही चार लोगों ने बरगला दिया था। शुक्रवार को घर में रखा एक क्विंटल गेहूं जबरन बिकवा दिया। जब पिता ने गेहूं के रुपये मांगे, तो यह लोग टालने लगे। जब उन्होंने बार-बार रुपये के लिए उन्हें टोका। तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पिता साथ में मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार का आरोप है कि मारपीट की सूचना और तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित पीआरवी को सूचना देने के बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां शनिवार रात जानकी प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पुलिस का तर्क है कि बेटे की ओर से मिली तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई थी।
इस प्रकरण में बुजुर्ग को शराब पीने की हालत में पीआरबी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बेटे की ओर से गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रेमचंद, सोबरन, रामकिशोर और गोविंद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुनील दत्त, सीओ सिटी