फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sat, 18 Sep 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। पुलिस ने ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने वालों में गैंग का सरगना भी शामिल है। इनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 28 एटीएम कार्ड बरामद हुए। इस गैंग के सदस्य चार राज्यों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उदयवीर ने बताया कि मुखबिर ने बंडा बॉर्डर पर तीन ठगों के खड़े होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास विभिन्न बैंकों के 28 एटीएम कार्ड, दो तमंचे व 7500 रुपये मिले। पुलिस को पूछताछ करने पर पता लगा कि आरोपी एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करते हैं। इनके पास से मिले एटीएम कार्ड हाथरस, देवरिया, चौरीचौरा, हरदोई, कुशीनगर, चित्रकूट, सतना (मध्य प्रदेश) महोली (पंजाब) गोरखपुर, दिल्ली, लखीमपुर तथा फतेहपुर के खाताधारकों के हैं। पकड़े गए आरोपियों में रजत यादव निवासी मोहल्ला वर्कजई व नदीम निवासी मोहल्ला हुंडालखेल थाना कोतवाली शाहजहांपुर और इरफान निवासी मोहल्ला पसेवडा थाना कर्वी जिला चित्रकूट हैं। इरफान गिरोह का सरगना है। इरफान ने पुलिस को बताया कि वे लोग 2015 से ठगी कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में मजदूरी करते थे। दिल्ली में गिरोह बनाया था।
विज्ञापन

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले विभिन्न बैंकों के कुछ एटीएम कार्ड इकट्ठे किए। इसके बाद गिरोह के सदस्य किसी भी एटीएम में जाकर खड़े हो जाते हैं। एटीएम से रुपये निकालने को आने वाले लोगों के एटीएम कार्ड का कोड वहां खडे़ होकर देख लेते हैं। रुपये निकालने वाले व्यक्ति का एटीएम जिस बैंक का होता है। उस बारे में किसी न किसी बहाने उस व्यक्ति से बातचीत करने लगते हैं। बातचीत में उसका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। फिर उसके खाते से रुपये निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर के होटल में रहता था सरगना
पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना इरफान है जो वर्तमान में शाहजहांपुर के एक होटल में रह रहा था। वह मूल रूप से चित्रकूट का निवासी है। इरफान उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में अपने सदस्यों के साथ मिलकर ठगी करता था। एसओ उदय वीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ शाहजहांपुर में कई मुकदमे होने की बात सामने आई है।

ये लोग भी हुए ठगी का शिकार
पुलिस के मुताबिक शाहबाद हरदोई निवासी शबनम के एटीएम कार्ड से 50000 रुपये करीब दो महीने पहले निकाले गए। उदयवीर सिंह निवासी कैथुलिया थाना बीसलपुर पीलीभीत के एटीएम से करीब पांच लाख रुपये निकाले गए। हरदोई के आदेश के एटीएम से 7000 रुपये निकाले गए। चित्रकूट के राममूरत के खाते से 10000 रुपये निकाले गए। सतना जिले के त्रिनेंद्र पांडे के बैंक खाते से 13000 रुपये पये निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed