{"_id":"6144ea7c8ebc3e608868eb79","slug":"crime-pilibhit-news-bly4599690116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्रा को दो किशोरों ने छेड़ा, विरोध पर तमंचे से धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रही छात्रा को दो किशोरों ने छेड़ा, विरोध पर तमंचे से धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। स्कूल से लौट रही छात्रा से रास्ते में दो किशोरों ने छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दूसरा आरोप मौके से भाग गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से दोनों आरोपियो के विरुद्ध छेड़छाड़, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी उसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र हैं। पकड़े गए आरोपी की उम्र करीब 16 साल होगी, जिसे जेल भेज दिया गया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा कस्बा स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ती है। कस्बे के दो किशोर पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा कर रहे थे। बदनामी के डर से छात्रा ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी थी, लेकिन इसकी जानकारी छात्रा को नहीं हो सकी। सुबह को स्कूल पहुंचने पर उसे विद्यालय में अवकाश होने का पता चला। वह कॉलेज से साइकिल पर अपने घर लौट रही थी। वह कस्बे में दौलतपुर मार्ग के करीब पहुंची होगी। वहां दो किशोर पहले से खड़े थे, जिन्होंने छात्रा को जबरन रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो एक ने तमंचा दिखाकर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। हालांकि छात्रा डरी नहीं और शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी आरोपी किशोर मौके से पैदल भागने लगे। छात्रा की चीख सुनकर पहुंचे कुछ लोगों ने पीछा करके एक किशोर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौका पाकर भाग गया। लोगों ने पक गए आरोपी को जमकर पीटा। इसका पता लगने पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र उसी स्कूल के रहने वाले हैं, जिसमें छात्रा पढ़ती है। उन्होंने दो दिन पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी।
इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।