फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

झाड़फूंक के दौरान छेड़खानी किए जाने की सूचना पर दौड़ी कई थानों की पुलिस

Fri, 17 Sep 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा। झाड़फूंक कराने आई एक विवाहिता के साथ झाड़फूंक करने वाले युवक के द्वारा छेड़खानी किए जाने की सूचना गांव के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने के कारण कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। आनन-फानन में सीओ बीसलपुर भी पहुंचे लेकिन विवाहिता छेड़खानी से इनकार कर दिया। फिर भी पुलिस ने युवक का शांति भंग के अंदेशे में बृहस्पतिवार को चालान किया है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के परिजन भूत प्रेत को लेकर दो माह से थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक से झाड़फूंक करा रहे थे। गांव के किसी व्यक्ति द्वारा बुधवार की देर शाम को इंस्पेक्टर बरखेड़ा खीम सिंह जलाल एवं एसपी को मोबाइल पर छेड़खानी किए जाने की जानकारी दी गई। ग्रामीण का आरोप था कि खुद मौलाना बताने वाले युवक द्वारा झाड़फूंक के दौरान विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई है। मामला दो समुदाय के बीच का जुड़ा होने के चलते पुलिस ने तत्काल सतर्कता दिखाई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह एवं कई थानों की पुलिस के साथ इंस्पेक्टर बरखेड़ा खीम सिंह जलाल भी गांव पहुंचकर खुद को मौलाना बताने वाले युवक के दौलतपुर पट्टी स्थित घर पहुंचे। इसके बाद कथित मौलाना व विवाहिता के साथ उसके परिजनों को थाने ले जाया गया। विवाहित युवती के साथ मौजूद उसके परिजनों ने छेड़खानी से साफ इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि गलत सूचना देने वाले व्यक्ति के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्देश मिलने पर गलत सूचना देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed