फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

ट्रॉलियों को छुड़ाने के लिए वनकर्मियों से धक्का-मुक्की

Thu, 16 Sep 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर में पकड़ी गई मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सड़क किनारे प्लांटेशन पर मिट्टी डालकर नष्ट करने की सूचना पर पहुंची वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर कब्जे में ले लिया। एकत्र हुए लोगों ने रेंज कार्यालय पहुंचकर रेंजर और कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और अभद्रता की। ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छुड़ाकर ले जाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अयूब हसन ने बताया कि असम हाईवे पर कारगिल शहीद पार्क के समीप सड़क किनारे पौधरोपण कराया गया था। पौधरोपण पर मिट्टी डालकर पौधों को नष्ट किया जा रहा था। सूचना पर बुधवार शाम को तीन मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले जाया गया। इस दौरान रेंज कार्यालय पहुंचे कई लोगों ने उनसे और टीम से धक्का-मुक्की कर अभद्रता कर पकड़ी गई। ट्रॉलियों को छुड़ाकर ले जाने का प्रयास किया। इसकी सूचना सीओ वीरेंद्र विक्रम को दी गई। सीओ के निर्देश पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। रेंजर मोहम्मद अयूब ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिली है। उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़े जाने और अभद्रता कर छुड़ाने की सूचना रेंजर ने दी थी। इस पर मौके पर कोतवाली पुलिस को भेजा गया था। तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र विक्रम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed