{"_id":"613bb1868ebc3eb7806b6208","slug":"crime-pilibhit-news-bly459198950","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट की दुकान में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट की दुकान में नकब लगाकर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। सीमेंट की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने 1.53 लाख रुपये की चोरी कर ली। जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई। तहरीर पुलिस को दी गई है।
गांव शेरपुरकलां निवासी अकरम की गांव में ही उनके घर के समीप सीमेंट की दुकान है। अकरम ने बताया कि दुकान के समीप एक वर्कशॉप है। वर्कशॉप की ओर से चोरों ने बुधवार की रात को बिजली का बोर्ड उखाड़कर दुकान में नकब लगाकर घुसे। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को दुकान खोलने पर हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान की दराज से 30 हजार रुपये की नकदी, एक थैला में रखी तीन हजार रुपये की रेजगारी और एक गुल्लक चोरी कर ली। अकरम ने बताया कि दुकान खोले उसे चार साल हो गए। चार सालों से किराये पर जाने वाले दुरमुट, चाली, स्टूल की धनराशि खर्च न कर धर्म के नाम पर गुल्लक में जमा करते थे। अकरम के अनुसार गुल्लक में करीब 1.30 लाख रुपये की नकदी जमा हो चुकी थी। अकरम ने बताया कि चोरी की तहरीर पर पुलिस ने उसकी दुकान पहुंचकर जांच की। मगर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।