{"_id":"613a4bb28ebc3e88b87e2d5a","slug":"crime-pilibhit-news-bly4590816140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गई किशोरी से युवक ने की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चराने गई किशोरी से युवक ने की अश्लील हरकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बकरी चराने के लिए नहर पुलिया पर गई किशोरी से वहां मौजूद युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री छह सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे घर से दूर वाहनपुर में नहर पुलिया पर बकरी चराने के लिए गई थी। वहां नहर में वाहनपुर गांव का रहने वाला सुखवीर सिंह जानवर नहला रहा था। किशोरी को देखकर वह नहर से बाहर निकल आया और उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आसपास में मौजूद लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। इस पर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर गजरौला इंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर से लौट रही बालिका से की छेड़खानी
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम गांव के ही एक युवक ने मंदिर से घर लौट रही बालिका से छेड़खानी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री बुधवार शाम मंदिर से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उससे छेड़खानी की। विरोध पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने घर आकर परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीण ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में नामजद तहरीर दी। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर किशोरी से छेड़खानी करने, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही शिवकुमार को नामजद किया गया है।
वैक्सीनेशन कराने घर से निकली युवती का अपहरण
बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री मंगलवार की सुबह सीएचसी में वैक्सीनेशन कराने की बात कहकर घर से निकली थी। नहर पुलिया के समीप पहले से ही घात लगाए हुए गांव के दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने पुत्री के जान-माल का खतरा भी बताया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी ज्ञान प्रकाश और रामप्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।