{"_id":"613a49cb8ebc3ec5ed0accfd","slug":"crime-pilibhit-news-bly4590808133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में पिता को पीटा, पुत्री के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में पिता को पीटा, पुत्री के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली रोड पर बृहस्पतिवार को बर्फ फैक्टरी के पास कुछ लोगों ने मुकदमे की रंजिश को लेकर पिता के साथ जा रही युवती के अपहरण की कोशिश की। आरोपियों ने युवती के पिता की पिटाई भी की। लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया भगत निवासी रामप्रताप ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ही गांव चौसरा के कुछ लोगों से एक मुकदमे को लेकर विवाद चल रहा है। चौसरा के लोग उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे वे अपनी पुत्री के साथ नगर से बाइक से अपने गांव को जा रहे थे। रास्ते में बर्फ फैक्टरी के पास पीछे से दो बाइकों से आए चार लोगों ने उन्हें आगे से रोक लिया। उन लोगों ने मुकदमा वापस करने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें लात घूसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनकी पुत्री के अपहरण की कोशिश की। इसी बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई, तभी आरोपी भाग गए। रामप्रताप ने कोतवाली आकर मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि तहरीर पर गाली गलौज, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और अपहरण का प्रयास करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव चौसरा निवासी अतुल, दिनेश और शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा के गांव कसरक खिजुआ निवासी अतुल के साले और उनके पिता राजू को नामजद किया गया है।