फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Thu, 09 Sep 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। शहर से सटे गांव के रहने वाले किशोर ने एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शादी करने के लिए कहा। तो उसके परिवार वाले उग्र हो गए और शादी से इनकार करते हुए किशोर को दिल्ली भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। और उसे किशोर सदन भेजा।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी ने सुनगढ़ी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर आई हुई थी। यहां उसकी मुलाकात गांव के ही एक किशोर से हो गई, जो उसकी मौसी का रिश्तेदार भी था। किशोर का उसकी मौसी के घर आना-जाना था। किशोर ने एक दिन उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसकी जानकारी जब किशोर के परिजनों को हुई तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं जबरन शादी करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों की किशोर के परिजनों से बातचीत हुई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिजनों ने किशोर को अपनी एक रिश्तेदारी में दिल्ली भेज दिया। किशोरी ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक श्री कांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। इसलिए उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। एफआईआर की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed