फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दम घुटने से हुई थी विवाहिता की मौत

Wed, 08 Sep 2021 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। संदिग्ध हालात में महिला का शव ससुराल में मिलने के मामले में पोस्टमार्टम के बाद दम घुटने से मौत का खुलासा हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नामजद दहेज हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी लुकमान की पत्नी शाकरून (22) की सोमवार को ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा था और उसके गले में रस्सी का निशान था। शाकरून के पिता गांव निवासी अखलाक ने दहेज की खातिर पुत्री की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अखलाक की ओर से शाकरून के पति लुकमान, ससुर हकीमुल्ला, सास सदरूनिशा, देवर उस्मान और गांव निवासी अमानतुल्ला पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शाकरून की मौत फंदे पर लटकने से नहीं दम घुटने से हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। नामजद दहेज हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed