फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

राजमिस्त्री की घर में संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 08 Sep 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में जहर देकर हत्या के आरोप पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। राजमिस्त्री की घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की मां ने अपनी पुत्रवधू, उसकी मां और बहनोई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है। गांव निवासी पुत्तन की तारा बेगम ने बताया कि उसके तीन पुत्र अच्छन, गुच्छन, छक्कन गांव में ही अलग-अलग घरों में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सबसे छोटे पुत्र के साथ वे रहती हैं। छोटा पुत्र तीस वर्षीय छक्कन राजमिस्त्री था। छक्कन की शादी करीब डेढ़ साल पहले गांव जादौपुर गहलुइया निवासी युवती से हुई। छक्कन की एक डेढ़ साल की पुत्री है। बताया कि छक्कन और उसकी पत्नी का अक्सर विवाद हो जाता था। तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। मंगलवार को पुत्रवधू ने अपनी मां, बहनोई सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुर निवासी को घर बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसके पुत्र से विवाद को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर पुत्रवधू ने उसे डांटते हुए घर के बाहर जाने को कहा। इस पर डेढ़ वर्षीय अपनी पौत्री को लेकर घर के बाहर चली गई। करीब आधा घंटा बाद घर लौटने पर उसके पुत्र छक्कन बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुत्रवधू से पूछने पर उसने कोई जानकारी नहीं दी और अपनी मां और बहनोई के साथ बाइक से मायके चली गई। गंभीर हालत में छक्कन को नगर के प्राइवेट अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने इलाज से पहले उसे मृत घोषित कर दिया। तारा बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर विवाद के चलते पुत्र को जहर देकर हत्या का आरोप अपनी पुत्रवधू, उसकी मां और बहनोई पर लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल क्राइम वीरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed