फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

तमिलनाडु की युवती से धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। तमिलनाडु की युवती को अपने जाल में फंसाकर दूसरा विवाह करने के मामले में फरार चल रहे इंडियन बैंक के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। घटना के दौरान वह इंडियन बैंक पीलीभीत में तैनात थे। वर्तमान में वह इंडियन बैंक की बरेली शाखा में तैनात है।
विज्ञापन

तमिलनाडु की एक युवती ने थाना सुनगढ़ी में एफआइआर दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि इंडियन बैंक के मैनेजर अमित तिवारी ने उसके साथ विवाह किया। वर्तमान में उसके एक पुत्री भी है। बाद में पता चला कि अमित तिवारी पहले से ही शादीशुदा था। इस मामले में एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने धोखाधड़ी, दूसरा विवाह करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहे थे। सोमवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने अमित तिवारी पुत्र शंकर दयाल निवासी उस्मानपुर रोड केशवनगर निकट विण्डी स्कूल कोतवाली नौबस्ता जनपद कानपुर को चौकी चौराहे बरेली के निकट इंडियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में वह बरेली की सिविल लाइन की इंडियन बैंक में तैनात है। वहीं से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जेल भेजने के बाद मामले की सूचना बैंक प्रबंधन को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed