{"_id":"613277a58ebc3e7a1b254e74","slug":"crime-pilibhit-news-bly4584520132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में आवास में लटका मिला गार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में आवास में लटका मिला गार्ड का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के गार्ड का शव माला कॉलोनी में बने सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। वन विभाग के कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इधर, मृतक के भाई ने वन विभाग के एक कर्मचारी, मृतक की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी भूपेंद्र कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि उसका बड़ा भाई 26 वर्षीय टाइगर रिजर्व की माला रेंज में वनरक्षक के पद पर तैनात है। मृतक के भाई के अनुसार वह माला रेंज में बने सरकारी आवास में अपनी पत्नी के साथ रहता था। बृहस्पतिवार रात 11:52 को वन विभाग के एक कर्मचारी ने सूचना दी कि उनके भाई की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। तो आवास में उसका शव एक साड़ी के सहारे दरवाजे की कुंडी से लटका हुआ था। परिवार वालों का आरोप है कि उसकी पत्नी, एक वन विभाग के कर्मचारी और ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर उसे लटका दिया। वहीं मृतक की पत्नी का कहना है शराब पीने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस पर मृतक ने उसे कमरे में बंदकर साड़ी से फांसी लगा ली। जानकारी करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। पुलिस की प्रथम दृष्यता जांच में दपंती के बीच झगड़े की बात भी निकलकर आई है। इंस्पेक्टर गजरौला इंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तीन बजे सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम को भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्यता जांच में दंपती के बीच झगड़े की बात निकलकर आई थी। परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।