{"_id":"612e81158ebc3e7a0b492c82","slug":"crime-pilibhit-news-bly458121634","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा खाली कराने पर होटल प्रबंधक से अभद्रता, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरा खाली कराने पर होटल प्रबंधक से अभद्रता, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नशे में धुत दो युवकों ने शहर के एक होटल में हंगामा किया। होटल के कमरे में तोड़फोड़ और सफाई कर्मी से अभद्रता की। कमरा खाली करने को कहने पर होटल प्रबंधक से मारपीट और गालीगलौज की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित एक होटल में सोमवार शाम दो युवकों ने एक कमरा किराए पर लिया। दूसरे दिन मंगलवार को जाने के समय जब सफाई कर्मी कमरा साफ करने गया तो वहां गंदगी, टूटे गिलास के शीशे और शराब के खाली बोतलें पड़ी थीं। सफाई कर्मी ने इसी जानकारी होटल प्रबंधक को दी। इस पर होटल प्रबंधक ने कमरा खाली करने को कहा तो युवक गाली गलौज करने लगे। फिर काउंटर पर जाकर हाथापाई की। साथ ही देख लेने और जान से मारने की धमकी दी। होटल वालों के सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई। प्रबंधक ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी में दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।