{"_id":"612e80678ebc3e7a041c8a97","slug":"crime-pilibhit-news-bly4581212109","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलों में लूटपाट के मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिलों में लूटपाट के मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दो राइस मिलों में हुई लूट के मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार रात असम हाईवे के गांव रूरिया मोड़ के समीप नगर निवासी विमलेश देवल की राइस मिल में चौकीदार गांव कढेरचौरा निवासी गनेश को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद कार्यालय, गोलक व सेफ के ताले तोड़कर तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। घटना की जानकारी देने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। इसके बाद बदमाश वहीं केसर सिंह के राइस मिल में घुसे और चौकीदार गांव कढ़ेरचौरा निवासी तौलेराम को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद हजारों रुपये नकद, सीसीटीवी का डीबीआर लूट लिया था। राइस मिलरों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर निरीक्षण कर चौकीदारों से पूछताछ की थी।
सोमवार शाम को पुलिस ने राइस मिल मालिक से तहरीर के लिए संपर्क साधा। एक राइस मिल मालिक के घर जाकर तहरीर ली गई। जबकि दूसरे राइस मिल मालिक को तहरीर देने के लिए थाने बुलाया। पुलिस ने केसर सिंह की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।