फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बदमाशों का दो राइस मिलों में धावा, लूटपाट

Tue, 31 Aug 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। नकाबपोश बदमाशों ने दो राइस मिलों में घुसकर चौकीदारों को बंधक बना लिया और जमकर पीटा। बदमाश राइस मिलों के कार्यालय के ताले तोड़कर नकदी और सीसीटीवी कैमरे का रिकार्डिंग सिस्टम लूट ले गए। घटना की तहरीर देने के बावजूद सोमवार देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार रात की है। पूरनपुर कस्बे में रहने वाले विमलेश देवल और गांव पड़रिया निवासी जसपाल की असम हाईवे पर गांव रुरिया मोड़ के समीप राइस मिलें हैं। शनिवार रात राइस मिल में घुसे बदमाशों ने चौकीदारों को बंधक बना लिया और पिटाई की। इसके बाद कार्यालय के ताले तोड़कर लूटपाट की।
विज्ञापन

जसपाल ने बताया कि गांव कढेरचौरा निवासी तौलेराम राइस मिल में चौकीदार हैं। राइस मिल में घुसे आठ बदमाशों ने तौलेराम को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। कपड़ों से उसके हाथ-पैर बांध दिए। बदमाश गोलक के ताले तोड़कर 17 सौ रुपये और सीसीटीवी का रिकार्डिंग सिस्टम ले गए। जाते समय बदमाशों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से चौकीदार ने घटना की जानकारी रविवार सुबह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमलेश देवल ने बताया कि बदमाशों ने उनकी राइस मिल में घुसकर चौकीदार गांव कढेरचौरा निवासी गनेश को बंधक बनाकर लात-घूसों से पीटा। फिर कार्यालय की चाबी देने को कहा। गनेश ने चाबी होने से मना किया तो बदमाशों ने कार्यालय, गोलक और सेफ के ताले तोड़ दिए। गोलक में रखे तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों की संख्या आठ थी। सभी नकाब लगाए थे। रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने राइस मिलों में पहुंचकर जांच की।

रिकार्डिंग सिस्टम से पहचाने जा सकते थे बदमाश
राइस मिल में लूटपाट के दौरान बदमाश सीसी कैमरे का रिकार्डिंग सिस्टम नहीं ले जाते तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। मामले की जानकारी नहीं है। थाना पुलिस से मामले की जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी। - विरेंद्र विक्रम, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed